Categories: katni city news

Katni slmnabad news : स्लीमनाबाद के खिरसारू में ट्रेक्टर पलटने से बड़वरा के माल्हन निवासी युवक की मौत

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेक्टर पलटने के बाद मौत हो गई। युवक ट्रेक्टर लेकर गांव की सडक़ से आ रहा था। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुए इस हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।  
यह हादसा सैलारपुर पंचायत के खिरसारू गांव के पास हुई।  युवक खाली ट्रेक्टर लेकर खिरसारू गांव सैलारपुर की तरफ आ रहा था। स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने  बताया कि युवक ने गड्ढे की वजह से ट्रैक्टर मोड़ा था लेकिन इसी दौरान ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस वजह से ट्रेक्टर चालक युवक सुनील पिता प्रहलाद आदिवासी(25) निवासी माल्हन थाना बड़वारा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में घटना स्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी लगते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा  लेकिन तबतक युवक की मौत हो गई थी।  पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

11 minutes ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

14 minutes ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

21 minutes ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

28 minutes ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

32 minutes ago

This website uses cookies.