कटनी: अजय फूड प्रोडक्ट्स के सामने लगी भीषण आग, दमकल वाहन काबू पाने में जुटे
स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। आग पूरी तरह काबू में आने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी
स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। आग पूरी तरह काबू में आने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी

कटनी। अजय फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के सामने सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग फैक्ट्री की तरफ और तेजी से फैलने लगी। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग की तीव्रता को देखते हुए कई दमकल वाहन मौके पर मौजूद हैं।
अभी तक की जानकारी:
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग से कितना नुकसान हुआ, इसका आंकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा।
स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। आग पूरी तरह काबू में आने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।
अपडेट के लिए बने रहें।
