फाइल फोटो
कटनी।यहां चल रही थी शादी की तैयारी चल रही थी एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। इससे घर में मातम का माहौल है।युवक के परिजनों ने बताया की राहुल का 28 जुलाई को तिलक होने वाला था और 12 जुलाई को उसकी पुरैनी में शादी होनी थी। लेकिन उसके पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया।
कोतवाली थाने की बस स्टैंड चौकी के कैलवारा फाटक के आगे गायत्री मंदिर के पास मंगलवार रात एक बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर बैठे एक युवक को रौंद दिया। इसके कारण युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक छोडक़र चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बताया की कैलावरा फाटक क्षेत्र निवासी राहुल पिता लोली कोल (25) रात के समय घर के बाहर बैठा। इसी दौरान एक ट्रक बैक होते समय उसके पैर चढ़ गया। इसके बाद चालक ट्रक को आगे की और ले जाकर युवक को कुचलते हुए निकल गया। इसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
This website uses cookies.