Categories: katni city news

Katni news ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर में लगी आग, ट्रांसफार्मर हो गया खराब, बिजली कंपनी चालक की शिकायत लेकर पहुंची थाने

कटनी।घंटाघर से भगवान जगन्नाथ चौक रोड पर लगे एक ट्रांसफार्मर में मंगलवार देर रात एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई।बिजली कंपनी ने मामले के बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आग लगने से ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इस वजह इस भीषण गर्मी नागरिकों बिजली बंद होने के कारण परेशानी हुई।घटना मंगलवार देर रात हुई। टक्कर के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई और देखते ही देखते उसमें से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। ट्रांसफार्मर को जलता देख क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मी वहां पर पहुंचे और फिर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रांसफार्मर काफी जल गया है। आग लगने की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया है।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11-12 बजे के बीच ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का ट्रक निकल रहा था, उसी ट्रक ने ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी। इसके कारण आग लग गई। आग लगने बाद ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची की आग की लपटें उठने लगीं। इससे दहशत का माहौल बन गया। यह स्थान बाजार के साथ ही रिहायशी क्षेत्र भी, इससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। नागरिकों ने बताया कि शहर के अंदर रिहायशी और बाजार क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ चौक से लेकर घंटाघर तक ट्रांसपोर्ट व्यापार संचालित हो रहा है। इसके कारण दिन के समय छोटे लोडर वाहनों और रात के समय नो एंट्री खुलने के बाद भारी वाहनों की धमाचौकड़ी होती है। जिसके कारण दिन से लेकर रात तक हादसे की आशंका बनी रहती है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.