कटनी।बड़वारा थाना क्षेत्र के बायपास के पास शुक्रवार देर रात दो मोटर साइकिल सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी शिवरतन पिता विशंभर सिंह (30) और सर्रा कटारिया गांव निवासी अनिल पिता विजय साहू (38) मोटरसाइकिल से किसी कार्य से कटनी आए थे। रात में वापस अपने घर जाने के दौरान बड़वारा बायपास के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को बड़वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दोनो को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन शिवरतन सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि अनिल साहू की हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.