Categories: katni city news

Katni crime news आनलाइन बकरा बेचने के नाम पर साढ़े 14 हजार की ठगी

कटनी। बकरा मगांने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले शिकायत की जांच में जुटी है। यह ठगी एक दो लोगों के साथ नहीं बल्कि सात से आठ लोगों के साथ की गई।
रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र निवासी विवेकानंद वार्ड निवासी लखेरा मोस्तकीन खान पिता मोहम्मदीन युनुस(45) ने बताया कि उन्होंने हैदराबादी लंबे कान के बकरे फेशबुक में देखकर ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उन्होंने शाबिर खान(29) महावीर नगर विज्ञान नगर कोटा राजस्थान से करीब दो महीने पहले हैदराबादी लंबे कान के बकरे के लिए फेश बुक पर देखकर ऑर्डर किया था। दो महीने बाद भी बकरा उन्हें नहीं मिला और न ही उनका पेमेेंट उन्हें वापस मिला। उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करते हुए 9 अप्रैल से कई किश्तों में आज तक करीब 14500 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी। यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। मोस्तकीन ने बताया कि यह व्यक्ति अभी अलग-अलग आईडी बनाकर फेशबुक में अपना कारोबार जारी रख लोगों को मूर्ख बना रहा है लेकिन इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। पुुलिस में इस संबंध में आवेदन दे दिया गया है। मोस्तकिन ने बताया कि वह खुद करीब ऐसे सात से आठ लोगों को जानते हैं, हालांकि लोग शिकायत करने सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्हों ने इटावा से बकरे मंगाए थे लेकिन उन्हें इटावा से बकरे भेज दिए गए थे। इस बार कोटा से मंगाए बकरे उन्हें नहीं भेजे गए। मामले में पुलिस ने बताया कि शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.