कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बसाड़ी में रेत कंपनी के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच रविवार की शाम हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में सात रेत कंपनी धनलक्ष्मी के कर्मचारियों की गिरफ्तारी की गई है।
दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों पर मामला बलवा, पत्थर मारने, गाली गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा कायम किया गया है। वहीं ग्रामीणों पर आगजनी व नुकसानी की धाराएं अतिरिक्त लगाईं गई हैं।बड़वारा पुलिस ने बताया कि मामले में देवेश तोमर(25), निवासी खरगपुर तहसील अंबा, थाना सोनिया जिला मुरैना, अरविंद सिंह (23) निवासी खांडोली तहसील जौरा थाना देवगढ़ जिला मुरैना, मदन सिंह परमार(23) निवासी खंडोली थाना देवगढ़ जिला मुरैना, रघुवीर सिंह जादौन (24) निवासी ग्राम संतोष पुर थाना सबलगढ़ जिला मुरैना, नीलम कुमार गुप्ता ( 30) निवासी बलौद थाना मानपुर जिला उमरिया, दिनेश सिंह (27) निवासी बरेहा थाना अंबा जिला मुरैना जिला मुरैना सहित एक अन्य पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं रेत कंपनी कर्मियों की शिकायत पर प्रवेश पटेल, उमेश पटेल, महेंद्र पटेल, रंजीत पटेल, साहिल बैरागी सहित अन्य 12 लोगों पर मुकदमा कायम किया गया है।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल बसाड़ी में स्थिति नियंत्रण में है। इससे पहले कंपनी कर्मचारियों और दंपत्ति के साथ मारपीट के झड़़प की स्थिति बनी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव किया गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में आग भी लगा दी थी। जानकारी के अनुसार मौके पर फायरिंग भी की गई थी। इस विवाद में ग्रामीण राजाराम पटेल निवासी दरौड़ी अपनी गर्भवती पत्नी के साथ समोसे की दुकान पर गया था। इसी दौरान रेत कर्मचारी भी समोसे खरीदने पहुंचे और विवाद हो गया। इसके बाद ग्रामीणों और रेत कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी जब जाकर स्थिति संभल सकी थी।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.