Categories: katni city news

Katni badwara news : बसाड़ी में रेत कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद

कटनी। बड़वारा के बसाड़ी में रेत कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद में रेत कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया।इस दौरान एक वाहन में आग लगा दी गई।जानकारी के अनुसार समोसा खाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद के बाद घटना स्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो पाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मामले में पुलिस ने बताया कि बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बसाड़ी में आज रविवार की शाम विवाद हो गया। रेत कंपनी का एक कर्मचारी समोसे की दुकान में समोसा खा रहा था। इसी बीच एक ग्रामीण राजा राम पटेल निवासी दरौड़ी भी अपनी पत्नी के साथ समोसा खाने आया। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद रेत कंपनी के अन्य कर्मचारी भी कार में भर कर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारियों ने फायरिंग की। मामले में पुलिस ने बताया कि इस तरह के साक्ष्य नहीं मिले हैं। यह भी आरोप लगे कि फायरिंग की गई।

admin

Recent Posts

कानाफूसीकटनी नगर निगम की बजट बैठक में इस बार बजट लीक का घिनौना खेल खुलकर सामने आ गया।

लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…

23 hours ago

कटनी: एंबुलेंस की लापरवाही से भीषण सड़क हादसा, ६ घायल, दो की हालत गंभीर

पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।

23 hours ago

कटनी पुलिस का सख्त अभियान: शैडो एरिया में SP और ASP का औचक निरीक्षण, 42 वाहनों पर चालान, 22,900 रुपये जुर्माना

कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…

23 hours ago

शातिर ऑटो चोर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा, घंटाघर से चुराया ऑटो 6 दिन बाद बरामद

कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…

23 hours ago

नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले 49 वर्षीय आरोपी को विशेष POCSO अदालत ने 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सुनाई सजा

अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर…

24 hours ago

This website uses cookies.