कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत रोहनिया बायपास में सडक़ हादसा हो गया। इसमें परिचालक की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती रात हुए हादसे में ढाबे के पास खड़े ट्रक ने दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में परिचालक की मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बड़वारा रोहनिया बायपास में एक ढाबे के पास बीती रात गिट्टी से भरा ट्रक कम्रांक एमपी 21एच1727 खड़ा था। इसमें कोयला से लोड ट्रक क्रमांक एमपी 66 एच 0591 इसमें पीछे से जा घुसा। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में रामकिशोर यादव पिता रामविशाल यादव (27) डगदौआ थाना नरोजाबाद जिला उमरिया की मौत हो गई है। इसमें चालक मंगल बाबी पिता जगदीश बाबी (32) बिहरदा थाना नरोजाबाद घायल हो गया है। उसे कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.