कटनी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 जब लोग सागर पुलिया के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें डिजिटल जोन से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शोरूम मालिक को दी। इसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।सूचना मिलते ही 3 फायर ब्रिगेड और 11कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग इलेक्ट्रानिक शो रूम की पहली मंजिल में आग भडक़ी थी। शोरूम की ऊपरी दो मंजिलों को संचालक ने गोदाम बनाकर रखा था। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचे। आग को करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाया।
आग लगने के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। यह शोरूम ताराचंद जैन का बताया जा रहा है। गोदाम में कूलर, एसी, टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरण रखे हुए थे। आग से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण खाक हो गए।
तीन फायर वाहन पहुंचे
नगर निगम के फायर ब्रिगेड शाखा ने बताया कि आग लगने की जानकारी लगते ही यहां पहुंचे। कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत की। प्रयासों की वजह से आग को ऊपरी मंजिल में बुझा दिया गया। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो पूरा शोरूम खाक हो जाता। इसके अलावा आग लगने के बाद अगल बगल के दुकान संचालकों के बीच भी हडक़ंप की स्थिति बन गई। संचालक भागते दौड़ते नजर आए।
स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं…
स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत…
जनसहयोग की अपील: जिला प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और किसानों से अपील…
कटनी यातायात पुलिस ने जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आवश्यक…
जुर्माना जमा न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 96 के तहत…
कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को…
This website uses cookies.