Categories: katni city news

Katni bahoriband crime news जमीन विवाद को लेकर भाइयों ने की भाई की हत्या


बहोरीबंद थाना अंतर्गत बचैया के पास कछगवां गांव में वारदात
  कटनी। बहोरीबंद थाना अंतर्गत बचैया के कछगवां गांव में हुए एक पारिवारिक विवाद में दो भाइयों ने मिलकर एक भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बहोरीबंद थाना प्रभारी अर्चना जाट ने बताया कि गुड्डा उर्फ शिवदास पटेल पिता सुमेर सिंह (49) की जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार विगत देर रात हुए विवाद में अर्जुन पिता सुमेर सिंह(32), और कमलेश पिता सुमेर सिंह(45) ने मृतक गुड्डा उर्फ शिवदास रैदाश पर सब्बल सहित अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।  इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना में घायल शिवदास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद भेजा गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडीकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी भाई फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश के लिए विभिन्न स्थानों में दबिश दे रही है।
बहन को जमीन देने के लेकर विवाद
मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक परिवार के पास करीब 10 एकड़ जमीन थी। इसमें करीब दो एकड़ जमीन बहन को दी जा रही थी। मृतक इसके खिलाफ था। इसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हो रहा था। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दो भाइयों ने मिलकर शिवदास की हत्या कर दी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.