एनकेजे थाना अंतर्गत रोशन नगर में हादसा
कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र में रोशन नगर में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहे दो युवक करंट की चपेट में आ गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया यहां एक मजदूर की मौत हो गई।
जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती अमर कोल ने बताया कि वह और उसका चाचा दशरथ कोल एक रोशन नगर में काम कर रहे थे। दोपहर में यहां से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से वह झुलस गए। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। इसमें दशरथ कोल की मौत हो गई। अस्तपताल चौकी पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
00000
मोटर साइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक गंभीर
कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के सरसवाही गांव में एक मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। सुबह आठ बजे हुए हादसे में युवक प्यारे लाल केवट गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.