बरही के इटौरा में चोरी की घटना से गांव में सनसनी
कटनी सिटी.काम। बरही थाना अंतर्गत इटौरा गांव में एक घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के वक्त घर में सभी लोग सोते रह गए।
गंगाराम साहू(25) निवासी इटौरा थाना बरही के यहां चोरों ने चोरी का वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त लोग घर के आंगन और परछी में सो रहे थे। इसी वक्त चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगा दी।
जानकारी के अनुसार जब चोरी हुई तो परिवार के कुछ लोग घर के बाहर भी सो रहे थे लेकिन चोरों ने इतनी सफाई से चोरी की वारदात की कि किसी को इसकी खबर ही नहीं लगी। सुबह इसकी घर के कमरों में सामान बिखरा देख लोगों का दीवार की ओर ध्यान गया तो उसमें सेंध लगी हुई थी। यह देख लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में कमरे और आलमारी में रखे सामान की जांच की गई तो नगदी सहित जेवरातों पर चोरों ने हाथ-साफ कर दिया था। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि सोने चांदी के जेवरात, नगदी,10 हजार रुपये, कुल मसरुका कीमत 40000 रुपये की चोरी के लिए अज्ञात पर धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.