Categories: katni city news

Katni news कटनी में मधुर महादेव  वेयरहाउस के मैनेजर ने की लाखों की  धोखाधड़ी

गिरफ्तार  कुठला पुलिस ने मामला दर्ज किया गिरफ्तार  
कटनी सिटी.काम।कुठला थाना अंतर्गत एक वेयर हॉउस के मैनेजर ने किसानों से लाखों रुपये ले लिए गए। इसके बाद बिना अनाज जमा किए लाखों की पर्ची किसानों को दे दी गई। पुलिस की अब तक की विवेचना में आरोपी द्वारा वेयरहाउस में अनाज जमा किए जाने की एक करोड़ 23 लाख  रुपए की कीमत की पर्चियां तैयार की जाकर धोखाधड़ी करना पाया गया है। कुठला पुलिस ने मधुर महादेव वेयरहॉउस के मैनेजर राजेश मोटयानी निवासी भोपाल  को  अमानत में खयानत, कूटरचना कर धोखाधड़ी के प्रकरण में  एफ.आईआर कर गिरफ्तार किया है। टीआई कुठला अरविंद जैन द्वारा बताया गया कि रीठी रोड कटनी स्थित  मधुर महादेव वेयरहाउस के  संचालक प्रेम शंकर राय(55) साल निवासी जयप्रकाश वार्ड कटनी के द्वारा  रिपोर्ट की गई कि  करीब 3 वर्ष पूर्व  राजेश मोटियानी(36) साल निवासी गांधी नगर, भोपाल  को इनके द्वारा वेयरहाउस में मैनेजर के पद पर कार्य के लिए रखा था, वेयर हाउस में संपूर्ण लेनदेन का कार्य मैनेजर  राजेश मोटियानी के द्वारा किया जाता था। वेयरहॉउस में रखे जाने वाले अनाजों के जमा किए जाने पर रसीद को देने का कार्य भी मैनेजर किया जाता था।  कुछ दिन पूर्व वेयरहॉउस में रखे प्रमोद जैन नामक किसान का अनाज  मैनेजर राजेश मोटियानी द्वारा  निखिल गंगवानी और हरीश गंगवानी को उधारी का पैसा न चुका पाने के कारण दे दिए जाने की जानकारी मिलने पर वेयरहॉउस संचालक द्वारा वेयरहॉउस में रखे संपूर्ण अनाज  एवं रसीद पर्ची का हिसाब किताब किया गया तो  मालूम चला कि मैनेजर राजेश मोटियानी के द्वारा करीब 30 किसानों और व्यापारियों से पहले तो लाखों रुपए उधार लिया  फिर उधारी न चुका पाने पर व्यापारियों और किसानों को वेयरहॉउस में बिना अनाज रखे अनाज जमा की फर्जी कूटरचित पर्चियां करके दे दी गई  और इन रसीद  के एवज में लाखों रुपए धोखाधड़ी और कूट रचना करके प्राप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में  टीआई  कुठला अरविंद  जैन  द्वारा वेयरहाउस संचालक की रिपोर्ट पर  आरोपी मैनेजर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 550 / 23 धारा 406 ,407,  420 467,  468,  471 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया गया है। टीआई  कुठला अरविंद जैन के साथ सहायक उपनिरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर अहिरवार, आरक्षक सत्येंद्र के द्वारा कटनी से भागने की फिराक में आरोपी मैनेजर  राजेश मोटियानी को रेलवे स्टेशन कटनी से  गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जा कर विवेचना की जा रही है। पुलिस द्वारा संबंधित मधुर महादेव वेयरहॉउस को भी सीलबंद किया गया है। इसके साथ ही आरोपी वेयरहॉउस मैनेजर राजेश मोटियानी के समदडिय़ा कॉलोनी, कैंप माधवनगर स्थित मकान की तलाशी भी ली जा कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं दस्तावेज जप्त किए गए हैं।

admin

Recent Posts

*कटनी: बाबू वंशस्वरूप वार्ड में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण, गुणवत्ता और वेंटिलेशन पर जोर*

समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…

24 minutes ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 hour ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

1 hour ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

2 hours ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

2 hours ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

2 hours ago

This website uses cookies.