कटनी। बरही थाना क्षेत्र की खितौली भदार नदी में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई।बालिका का शव शुक्रवार की सुबह गरियारी घाट में मिला।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खितौली चौकी अंतर्गत भदार नदी के गरियारी घाट पर एक नाबालिग बच्ची का शव मिलने हडकंप मच गया। जैसे लोगों ने घाट के किनारे शव देखा तो बच्ची के परिजनों को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पीएम कराया है। जानकारी के अनुसार खितौली निवासी भरत लाल कोल (48) की पुत्री राजकुमारी (12) गुरुवार की सुबह अपने सहेलियों के साथ गांव के ही भदार नदी के गरियारी घाट में नहाने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने सोचा की नदी के पास ही बसे रिश्तेदारों के यहां चली गई होगी इसलिए उन्होंने तुरंत खोज बीन नहीं की। लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों द्वारा यहां वहां पता लगाया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गरियारी घाट में बच्ची के डूबने की जानकारी दी। खितौली चौकी पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पता चल सकेगा।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.