Categories: katni city news

Katni news:नदी नहाने गए छात्र की नदी में डूबने से मौत जांच में जुटी पुलिस


कटनी। नदी नहाने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग के शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। घटना माधवनगर थाना क्षेत्र के कटनी नदी के कटाए घाट में हुई।
 नाबालिक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। वह सीढ़ी के पास नहा रहा कि अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय नागरिकों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर एसडीआरएफ की 9 सदस्यीय टीम पहुंची।  नाबालिग का शव नदी से निकाला गया। इसके बाद शव जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत  बता दिया।  
माधव नगर पुलिस ने बताया कि  गुरु प्रसाद तिवारी उर्फ हर्षित तिवारी पिता राघवेंद्र तिवारी निवासी भट्टा मोहल्ला की माधवनगर के कटाएघाट में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ कटाएघाट में नहाने आया था। पुलिस के अनुसार इन बच्चों के विषय में परिजनों ने जानकारी दी है कि अपने-अपने घरों से यह बच्चे घर से स्कूल आए थे। जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली की बच्चे कटाएघाट में नदी में रहे थे। परिजन आवाक रह गए। सभी छात्र शहर के एक निजी स्कूल के कक्षा नवमी के छात्र बताए जा रहे हैं।  
पुलिस ने बताया कि छात्र गुरु प्रसाद के साथ  आरिफ पिता मोहम्मद इकबाल(14) निवासी बरगवां, मोहम्मद हैसिलियन पिता मोहम्मद सरीफ(14) निवासी कोतवाली थाने के सामने , अंश गुप्ता पिता जगदीश गुप्ता(14) निवासी भट्टा मोहल्ला, मोहम्मद पिता रशीद खान (14) निवासी कोतवाली थाने के सामने , शिव कुमार साहू पिता भोला राम (14) शामिल थे। कटाएघाट पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद नाबालिग कांटे में फंसकर बाहर आया।  उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

2 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

2 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

2 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

2 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

2 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

2 hours ago

This website uses cookies.