कटनी बस दुर्घटना: विधायक संजय पाठक ने जताया दुख, CM मोहन यादव ने दिए आर्थिक सहायता के निर्देश
विधायक संजय पाठक ने सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है।
विधायक संजय पाठक ने सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है।

कटनी। विजयराघवगढ़ से कारीतलाई जा रही एक बस लमतरा ओवरब्रिज के निकट दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।विधायक संजय पाठक ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर बात की और शासन स्तर से प्रभावित परिवारों को समुचित मदद पहुंचाने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कटनी कलेक्टर को तुरंत राहत कार्यवाही के निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख 25 हजार रुपये तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विधायक संजय पाठक ने जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से बात कर घायल यात्रियों के उचित उपचार और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जबलपुर रेफर किए गए घायलों के परिजनों की मदद के लिए उन्होंने अपनी ओर से तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की और दो वाहन भी उपलब्ध कराए, ताकि परिवार के सदस्य आसानी से जाबलपुर पहुंच सकें।इस समय घायलों का उपचार जिला अस्पताल और जबलपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है।
विधायक संजय पाठक ने सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है।