Categories: katni city news

Katni city crime news : चाकूबाजी में घायल युवक की मौत

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत अमीर गंज में हुई वारदात में घायल युवक की मौत हो गई। इससे पहले माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमीरगंज चांदमारी में विगत रात्रि कुछ युवकों ने घर में घुसकर एक युवक से गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई  शुरू कर दी थी। माधवनगर पुलिस ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी मिली है। जबलपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है जैसे ही डायरी आएगी मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला निवासी दीपक सिंह गोंड के घर पर गत रात 10.30 बजे चुंगा कोल, पंकज कोल, करण चौधरी आदि उर्फ आदित्य केवट अचानक आ धमके और गाली गलौज व जातिगत रूप से अपमानित करते हुए चाकू से हमला कर दिया था।  घटना के बाद पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294,458, 324, 323, 326, 506, 34 ताहि सहित एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा: 6 वर्षीय बालक की दतला नदी में डूबने से मौत, परिवार में मातम

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-तालाब या गहरे पानी के…

23 hours ago

कटनी में कोर्ट में फर्जी दस्तावेजों से जमानत लेने का मामला सामने आया

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर फर्जी कागजात बनाकर अदालत को गुमराह किया,…

23 hours ago

कटनी में मोबाइल चोरी के बाद साइबर धोखाधड़ी: 61 वर्षीय व्यक्ति के खाते से 7,382 रुपये निकाले गए

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने…

23 hours ago

मैहर में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, कटनी के दो आरोपी गिरफ्तार

सनी कोहली के अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मैहर (कटनी): मैहर…

23 hours ago

मेमू ट्रेनों के पहिए थमे, 6 घंटे का मेगाब्लाग

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक अवधि समाप्त होते ही ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से…

2 days ago

This website uses cookies.