कटनी। बीती शाम जिले का मौसम अचानक खराब हो गया। तेज चमक के साथ पूरे जिले में बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। जिले के बहोरीबंद में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई ।
बहोरीबंद थाना अंतर्गत बरखेड़ा गांव में यह हादसा हुआ। पुलिस ने मार्ग प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
बहोरीबंद थाना पुलिस ने बताया कि विगत शाम अचानक जिले का मौसम खराब हो गया। इसी दौरान बहोरीबंद के बडखेरा गांव के बंधवा हार में रामनाथ यादव पिता सरदन यादव (45) अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
शहर में हल्की बारिश
बीपी शाम कटनी शहर में भी हल्की बारिश हुई। वहीं तेज हवाएंभी चलीं। तेज तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.