Categories: katni city news

Katni city news: माधव नगर थाने में रो-रोकर गुहार लगाती रही पीड़िता

कटनी। माधव नगर थाने में अपने पति की शिकायत लेकर आई एक पीड़िता रो रो कर गुहार लगाती रही।

कटनी। माधव नगर थाने में अपने पति की शिकायत लेकर आई एक पीड़िता रो रो कर गुहार लगाती रही। उसने आरोप लगाया कि कि उसका पति दूसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। वह अपने 6 साल के बच्चे के साथ, दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़िता सानू तिवारी निवासी भट्टा मोहल्ला ने बताया कि उसका पति एक प्रतिष्ठित निजी बैंक में मैनेजर है। हर वर्ष 80, 80 हजार के की नए नए मोबाइल खरीदता है। लेकिन वह अपने बच्चों की फीस भी नहीं भर पा रही है। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक महिला के साथ वह रह रहा है। सानू तिवारी ने माधव नगर पुलिस को बुलाया और दोनों को मौके से थाने ले जाया गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
सानू तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी शादी मंदिर में हुई थी और हमारे दो छोटे बच्चे हैं। मेरे पति पिछले 6 महीने से मुझे छोड़कर महिला कर्मचारी के साथ रह रहा है। न उसे बच्चों की पढ़ाई की चिंता है, न घर का खर्चा दे रहा है। सारी कमाई ऐशो-आराम और रंगरलियों में उड़ा रहा हैं। अब मैं अपने बच्चों को लेकर कहां जाऊं?.. सानू तिवारी अपने बच्चों के साथ जब थाने पहुंचीं तो वहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई और पति पर कठोर कार्रवाई की मांग की। माधव नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

admin

Recent Posts

निगम की सख्त कार्रवाई: इंदिरा आवास योजना के 12 अनधिकृत कब्जाधारियों को हटाया, शासकीय संपत्ति अतिक्रमण मुक्त

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सही मायनों में लागू करने की दिशा में एक सकारात्मक…

15 hours ago

कटनी टॉप-10 में: सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छठा स्थान, पुलिस-नगर निगम-पंचायत को भी ‘ए’ ग्रेड

आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान उपलब्ध कराने में…

16 hours ago

किराये के मकान में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेजल शांत स्वभाव की लड़की थी और नियमित रूप से…

16 hours ago

राहुल गांधी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया एनएसयूआई ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर,

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

16 hours ago

This website uses cookies.