Categories: katni city news

Katni news उफान पर जीवन दायिनी कटनी नदी

कटनी ।कटनी नदी उफान पर है। जिले में भारी बारिश के कारण कई नदी-नाले सीमा से ऊपर बह रहे हैं। शहर के आसपास से होकर गुजरी कटनी नदी, निवार नदी, सिमरोल नदी(माई नदी), कौहारी नदी, जलगार नदी के जलस्तर में बढ़ रहा है।
ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। गर्रा घाट और बेलकुंड नदी भी उफान पर आ गई हैं। कुछ इलाकों में आवागमन बाधित हो गया है। जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बारिश से हालात और भी खराब हैं कई घर जलमग्न हो गए हैं और लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। गर्रा घाट और बेलकुंड नदी भी उफान पर हैं, जिससे उमरियापान-ढीमरखेड़ा मार्ग पर आवागमन बाधित है। बेलकुंड नदी में 10 फीट तक पानी भर गया है, और गर्राघाट पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। कलेक्टर दिलीप यादव ने लोगों से अपील की है कि वे अतिवृष्टि के कारण जलभराव वाले गांवों, स्थानों और बढ़े जलस्तर वाले नदी-नालों और पुल-पुलियों की सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07622-220071 पर अवश्य दें।

भैंस को नदी पार करा रहा व्यक्ति तेज बहाव में बहा
बरही क्षेत्र का मामला
कटनी।बरही के कुटिया महंगवां क्षेत्र में भैंस को नदी पार करा रहा व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है बरही कि वह भैंस को नदी पार कर रहा था।इसी दौरान तेज बहाव में बह गया।मौके पर पहुंची बरही पुलिस, गोताखोर की मदद से शव को तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


ये हैं अब तक की बारिश का आंकड़ा

admin

Recent Posts

निगम की सख्त कार्रवाई: इंदिरा आवास योजना के 12 अनधिकृत कब्जाधारियों को हटाया, शासकीय संपत्ति अतिक्रमण मुक्त

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सही मायनों में लागू करने की दिशा में एक सकारात्मक…

14 hours ago

कटनी टॉप-10 में: सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छठा स्थान, पुलिस-नगर निगम-पंचायत को भी ‘ए’ ग्रेड

आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान उपलब्ध कराने में…

14 hours ago

किराये के मकान में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेजल शांत स्वभाव की लड़की थी और नियमित रूप से…

15 hours ago

राहुल गांधी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया एनएसयूआई ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर,

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

15 hours ago

This website uses cookies.