कटनी: निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने किया स्वच्छता अभियान का नेतृत्व, नालों की जेसीबी से सफाईकटनी, 21 मई 2026: निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने रामनिवास सिंह वार्ड में बड़े नाले-नालियों की विशेष सफाई अभियान का स्वयं नेतृत्व किया। उन्होंने कावसजी स्कूल के समीप और आसपास के क्षेत्रों में जेसीबी मशीन के माध्यम से व्यापक सफाई कराई और स्थल पर उपस्थित रहकर पूरे कार्य का निरीक्षण किया।नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशनिरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने स्थानीय नागरिकों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
विशेष रूप से गर्मी के मौसम में पेयजल सप्लाई को लेकर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बारिश से पहले नालों की सफाई पर जोरश्री पाठक ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए वर्षाकाल से पहले ही पूरे शहर में नाले-नालियों की नियमित और विशेष सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जलभराव से मच्छरों की वृद्धि और गंदगी फैलने का खतरा रहता है, जो नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।
इसलिए स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है।क्षतिग्रस्त नाले का निरीक्षण, मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देशनिगम अध्यक्ष ने कावासजी स्कूल के पीछे बने क्षतिग्रस्त नाले और मंदिर के समीप स्थित कुएं का भी जायजा लिया। नाले की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने क्षेत्रीय उपयंत्री से फोन पर चर्चा की और जल्द से जल्द मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके।फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव के निर्देशश्री पाठक ने क्षेत्रीय दरोगा संगीत शर्मा को निर्देशित किया कि वार्ड में नियमित रूप से फॉगिंग मशीन और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। साथ ही रोजाना की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान रखने को कहा।नागरिकों से अपील
निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने क्षेत्रीय नागरिकों एवं समस्त शहरवासियों से अपील की कि स्वच्छता अभियान में सभी लोग सक्रिय सहयोग दें। अपने आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि कटनी स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बने।उपस्थित रहे: मुरारी कुरील, अज्जू निगम, विकास ठाकुर, जग्गी कुरील, अरुण गुप्ता, कमल सहित कई क्षेत्रीय नागरिक।
निर्धारित समयसीमा में राशि जमा न करने पर अधिनियम की धारा 96 के तहत आगे…
नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग…
सभी दावों को ग्राम सभा से अनुमोदित कराकर उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति को भेजा…
बैंक डिटेल्स या OTP किसी के साथ शेयर न करेंनियमित रूप से बैंक बैलेंस चेक…
अपडेट: कटनी सहित पूरे मध्य प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़…
पुलिस अधिकारियों ने शिकायत की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
This website uses cookies.