कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स बैठक, तीन प्रमुख जलाशय परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा

सभी दावों को ग्राम सभा से अनुमोदित कराकर उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति को भेजा जाए।

कटनी (21 मई 2026) — कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धरमपुरा, पाली और गिदुरहा जलाशय परियोजनाओं की प्रगति, वन भूमि विवादों के निपटारे और वन अधिकार अधिनियम-2006 के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।जलाशय परियोजनाओं की स्थितिधरमपुरा जलाशय:कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग ने बताया कि डूब क्षेत्र की KML फाइल और अक्षांश-देशांतर की पुष्टि वन विभाग द्वारा कर ली गई है।

वर्तमान में स्टेज-1 स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। कलेक्टर तिवारी ने वन मंडलाधिकारी को 3 दिनों के अंदर EDS भाग-2 की कार्यवाही पूरा करने और जल संसाधन विभाग को KML फाइल में सुधार करने के निर्देश दिए।पाली जलाशय:वन भूमि के बदले ग्राम कुदरा (तहसील ढीमरखेड़ा) में 20.17 हेक्टेयर राजस्व भूमि उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर ने आगामी शनिवार को राजस्व, वन और जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भूमि का सीमांकन कराने के निर्देश तहसीलदार ढीमरखेड़ा को दिए। साथ ही जल संसाधन विभाग को परिवेश पोर्टल पर वन भूमि व्यपवर्तन का आवेदन तुरंत करने को कहा गया।गिदुरहा जलाशय:डूब क्षेत्र की भूमि को लेकर वन विभाग और राजस्व विभाग के बीच विवाद सामने आया है।

कलेक्टर तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य स्तरीय समिति से जांच कराने का निर्णय लिया और शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। वन मंडलाधिकारी को धारा 19 की कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया।वन अधिकार दावों पर सख्त निर्देशबैठक में वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR) दावों की समीक्षा की गई। कलेक्टर आशीष तिवारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व ग्रामों के छोटे-बड़े झाड़ वाले जंगलों और वन सीमा से लगे सभी गांवों में CFRR दावे तैयार किए जाएं।वन ग्रामों में ग्राम स्तरीय वन अधिकार समिति (FRC) के माध्यम से दावे तैयार हों।

सभी दावों को ग्राम सभा से अनुमोदित कराकर उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति को भेजा जाए।

उपस्थित प्रमुख अधिकारी:डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके, प्रदीप मिश्रा, उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, जिला संयोजक आदिम जाति विमल चौरसिया, उप संचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उप वनमंडल अधिकारी सुरेश भरौले, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सुधांशु तिवारी सहित अन्य अधिकारी।

admin

Recent Posts

बिना लाइसेंस खाद्य प्रतिष्ठान चलाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

निर्धारित समयसीमा में राशि जमा न करने पर अधिनियम की धारा 96 के तहत आगे…

42 minutes ago

कटनी में यातायात सुधार की बड़ी पहलसुगम एवं जाममुक्त शहर के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार

नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग…

1 hour ago

कटनी: निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने किया स्वच्छता अभियान का नेतृत्व, नालों की जेसीबी से सफाई

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने क्षेत्रीय नागरिकों एवं समस्त शहरवासियों से अपील की कि स्वच्छता…

2 hours ago

कटनी में भीषण गर्मी और लू का कहर: तापमान पहुंचा 42 डिग्री, बाजारों में सन्नाटा

अपडेट: कटनी सहित पूरे मध्य प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़…

3 hours ago

कटनी में जमीन घोटाले का बड़ा मामला: फर्जी दस्तावेज बनाकर 10 लाख रुपये की ठगी, पीड़िता ने SP के दरवाजे पर लगाई गुहार

पुलिस अधिकारियों ने शिकायत की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

3 hours ago

This website uses cookies.