Categories: katni city news

Katni crime new: दोस्त ने रख दी चोरी की गई चेन गिरवी, पुलिस ने आरोपी चोर को पकड़ा तब मामले का हुआ खुलासा

कटनी। कटनी जीआरपी ने चोरी के एक अनोखे मामले का खुलासा किया है। एक दोस्त ने दोस्त द्वारा दी गई चैन को गिरवी रख दिया। पुलिस ने जब  चोरी के आरोपी दोस्त को पकड़ा तो जीआरपी की पूछताछ में उसने सारे मामले का खुलासा किया।  
मामलें में  ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री से झपट्टा मारकर चेन छीनने का आरोपी  विष्णु यादव सात माह बाद जीआरपी की पकड़ में आया। आरोपी ने छीनी गई चैन एक फायनेंस कंपनी में गिरवी रख दी थी। जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि  हीरा लाल कपूर निवासी बड़ी सिंधी कालोनी थाना हरदा कोतवाली जिला हरदा का 20 अगस्त को ट्रेन न. 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के कोच नं. एस 7 बर्थ न 1,2,3,4 पर वाराणसी से हरदा की यात्रा अपने दोस्तों के साथ कर रहा था। वे लोग अपने सीट पर लेटे हुए थे। तभी फरियादी के गले से एक सोने का चेन अज्ञात बदमाश रेलवे स्टेशन कटनी प्लेट फार्म न. 5 पर खिडक़ी से हाथ डालकर खींच कर भाग गया।
जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार  आरोपी विष्णु यादव पिता दिनेश यादव निवासी मानिकपुर उप्र को 23 फरवरी 2024 को पकड़ा गया। पूछताछ में घटना करना स्वीकार करते हुए चोरी की चैन अपने दोस्त रिंकू निषाद निवासी जबलपुर को देना बताया। तभी से रिंकू निषाद पिता रामानंद निषाद (32)  निवासी त्रिमुर्ती नगर जबलपुर की तलाश की जा रही थी। उसे रविवार को जबलपुर में पकड़ा गया। पूछताछ में विष्णु यादव ने चोरी की सोने की चेन मुथुट फायनेंस में  गिरवी रखा होना बताया गया। सोमवार को स्टाफ व रिंकू निषाद की निशादेही में  फायनेंस शाखा दीन दयाल चौक जबलपुर से मशरूका एक सोने की चेन कीमती 85800 रुपये का जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय कटनी के समक्ष ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।  

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

9 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

9 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.