कटनी। कटनी स्टेशन से अज्ञात आरोपी का बैग एक यात्री ले उड़ा। जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात चोर की पतासाजी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में युवक ने बताया है कि वह इटारसी से प्रयागराज की यात्रा कर रहा था। इसी दौरान यह वारदात हुई। उसके बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने के आभूषण और कपड़े सहित अन्य सामग्री थी। जीआरपी ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले में नरसिंहपुर जिले के करेली गांव निवासी कमलेश गुप्ता ने बताया कि वह अपने परिवार व साथियों के साथ इटारसी पैसेंजर ट्रेन से प्रयागराज की यात्रा कर रहा था। जैसे सोमवार सुबह ट्रेन कटनी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पहुंची। इसी दौरान एक युवक उसका बैग लेकर भाग गया। बैग में करीब तीन तोला सोने के आभूषण और कपड़े रखे थे। चोरी की सूचना जीआरपी थाने में दी गई है। जीआरपी बैग लेकर भागने वाले आरोपी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.