Categories: katni city news

Katni Crime News : कटनी में मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में बंदूक की नोक पर डकैती

कटनी सिटी.काम। कटनी मे मणप्पुरम फाइनेंस में बंदूक की नोक पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में पुलिस को अभी कोई अपडेट नहीं मिली है।
शहर के बरगवां में स्थित एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम देकर बंदूकधारी युवक लाखों रुपए का सोना व नकदी लेकर फरार हो गए। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए बंदूक की नोक पर लॉकर के ताले खुलवाए और बाइक से आरोपी भाग निकले। बैंक के सेल्स ऑफिसर राहुल कोष्टा ने बताया कि कार्यालय सुबह 9:30 बजे खुलता है। कार्यालय खुलने के बाद लगभग 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। लगभग 10.30 बजे चार युवक अंदर तो आए और उनके हाथों में रिवाल्वर थी। आते ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को धमकाया और शोर मचाने पर गोली मार देने की चेतावनी दी। कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। मारपीट के बाद सहायक ब्रांच मैनेजर से युवकों ने चाबी छीनी और लॉकर में रखा सोना व नकदी लेकर बाइक से फरार हो गए। आरोपी कंपनी के कर्मचारी की भी एक बाइक ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बाइकों से अलग-अलग दिशा में भागे। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद रंगनाथ नगर थाना सहित कोतवाली, माधव नगर, एनकेजे, कुठला थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए।पुलिस अधिकारी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से बात कर रहे हैं और पूरी घटना की जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज उनकी निगरानी में खंगाले जा रहे हैं। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाले चार युवक अंदर थे जबकि दो लोग बाहर खड़े हुए थे। वहीं आसपास के दुकानदारों का कहना है कि उन लोगों को 1 दिन पहले भी आसपास देखा गया था।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

20 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.