Categories: katni city news

Katni crime news: शूटर का निशान चूका कट्टे से फायर में राहगीर घायल



 कटनी। कटनी जीआरपी थाने के पास हुई वारदात में किसी अन्य व्यक्ति के लिए चलाई गई गोली का शिकार दूसरा व्यक्ति हो गया। पुलिस ने मामले की विवेचना में जुटी है। यह वारदात जीआरपी थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के भदोही के सूरियावा में रहने वाला अरुण कुमार दुबे के साथ यह वारदात हुई।  अरुण अपनी मां को छोडऩे कटनी आया था। वह मां को छोडक़र वह वापस भदोही जा रहा था। इसी दौरान वह गोलीकांड का शिकार हो गया।
 वारदात के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे वह नाश्ता करने के लिए स्टेशन के बाहर निकला। जैसे ही वह जीआरपी थाना के पास पहुंचा था इसी दौरान  गोली उसकी कमर के पास आकर लगी। इसके चलते अरुण दुबे मौके पर गिर गया। वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचवाया।  यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।   कोतवाली पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले तीन लोग थे, जिनके नाम तरुण जाटव, रितेश निषाद, विष्णु निषाद बताए गए है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। मोटर साइकिल में सवार आरोपियों ने बैलट घाट निवासी ओम गोस्वामी पर पुराने विवाद की वजह से कट्टे से फायर किया था।    मामले में फायर क्यों किया गया इसकी जानकारी ली जा रही है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

11 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

11 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

11 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.