Categories: katni city news

Katni crime news बरगवां के आलिव रेस्टोरेंट व कलेक्ट्रेट के सामने एन एच7 रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार पर छापा

कटनी ।जिले के बरगवां क्षेत्र स्थित ऑलिव रेस्टोरेंट में संचालित अवैध हुक्का बार पर जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमार कार्रवाई को गुरुवार को कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर अंजाम दिया गया ।

बरगवां इलाके में संचालित ऑलिव रेस्टोरेंट एंड कैफे के संबंध में प्रशासन के पास इनपुट मिला था कि यहां अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर तहसीलदार अजीत तिवारी, नायब तहसीलदार श्र अतुलेश सिंह, आकाशदीप नामदेव,आबकारी सहित पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 2 बड़े हुक्का, 4 अलग-अलग फ्लेवर के साथ अन्य सामग्री जब्त की है।


पूरे मामले के संबंध मे एस डी एम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि अवैध हुक्का बार की शिकायत पर राजस्व, आबकारी सहित कटनी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमार करते हुए योगेश रावलानी के रेस्टोरेंट ऑलिव में दबिश देकर अवैध रूप से चलाए जा रहे हुक्का बार से जुड़ी सभी सामग्री को जब्त किया गया है। रेस्टोरेंट संचालक योगेश रावलानी पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

इसके अलावा एन एच 7 के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्ट्रेट के सामने एनएच-7 रेस्टोरेंट पर भी प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। यहां पर 20 हुक्का, 9 पाइप और 4 खुले हुक्का फ्लेवर जब्त किए गए। कार्रवाई में एसडीएम प्रदीप मिश्रा, नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह, आकाशदीप नामदेव सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

admin

Recent Posts

सावधान ! चोरों की नजर आपके सिलेंडर पर है सिलेंडर चोरी के जिले में कई मामले

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जा रही है।

5 hours ago

शहर-कस्बों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

यह पर्व न केवल मां की आराधना का माध्यम है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत…

6 hours ago

कटनी में सड़क हादसा: डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…

1 day ago

आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारी शुरू

कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…

1 day ago

This website uses cookies.