Categories: katni city news

Katni Dheemarkheda news: भमका में मिला बंगाली डाक्टर का शव, हत्या की आशंका ,ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के भमका की घटना

कटनी सिटी.काम‌। ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत
ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत भमका गांव में क्लिनिक चलाने वाले एक प्रौढ़ का शव खून में सना उसके कमरे में मिला है। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू की है। ढीमरखेड़ा थाना से मिली जानकारी के अनुसार बंगाली डॉ.के नाम से जाने वाले प्रदीप राय 50 वर्ष लगभग 22 वर्ष से भमका गांव में रह रहे थे और क्लीनिक चलाते हुए लोगों का इलाज करते थे। पिछले दो दिनों से उनका मोबाइल बन्द था और इसके चलते मंगलवार को परिजनों ने गांव के अन्य लोगों से संपर्क किया। ग्रामीणों ने उनके घर जाकर देखा तो घर के दरवाजे पर बाहर से ताला बंद था। लोगों ने खिड़की से देखा तो फर्श पर खून पड़ा दिखाई दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की उपस्थिति में ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश किया तो डॉक्टर शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उनके सिर में चोट के निशान थे और गले में गमछा लिपटा था। प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला मानकर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

Recent Posts

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

7 minutes ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

14 minutes ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

24 minutes ago

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

23 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

23 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

23 hours ago

This website uses cookies.