Categories: katni city news

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

कटनी (जिला), 12 जून 2026: कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलौडी पुलिस चौकी के लालपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक 58 वर्षीय किसान का शव महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान राजपाल पाल के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, राजपाल पाल शुक्रवार सुबह घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने जंगल में महुआ के पेड़ से उनका शव लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।मृतक के पुत्र आशीष पाल ने बताया कि ग्रामीणों से पिता के शव के बारे में जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने तुरंत सिलौडी पुलिस चौकी को सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचने में करीब तीन घंटे की देरी कर दी। इस देरी से ग्रामीणों में काफी नाराजगी व्याप्त रही।लंबी प्रतीक्षा के बाद पुलिस के पहुंचने पर शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।SDOP का बयानअनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से संबंधित प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस हर संभावित पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

34 minutes ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

38 minutes ago

*कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से ली जिले की कानून-व्यवस्था की जानकारी*

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

46 minutes ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

1 hour ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

1 hour ago

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

24 hours ago

This website uses cookies.