Categories: katni city news

Katni kuthla accident:दर्दनाक सड़क हादसे में दादा दादी पोते की मौत

कैलवारा कला के पास हुआ दर्दनाक हादसा

कटनी।  कुठला क्षेत्र के कैलवारा कला के पास  हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दादा दादी और पोते की मौत हो गई। इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को संभाला तब जाकर यातायात बहाल हो पाया। पुलिस ने बताया कि  सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे हो गया।  हादसा नेशनल हाईवे 30  सड़क पार करते समय हुआ।  हादसे में तीनों  मोटर साइकिल सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उनका शव परीक्षण कराते पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  सोमवार सुबह करीब 9 बजे रामकुमार पटेल(50) अपनी पत्नी पुनिया बाई पटेल(45) व देव पटेल(03) को लेकर खोहरी गांव जाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। वह बहन के यहां कथा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यहीं पर कार क्रमांक एमपी 17 सीबी 4972 के चालक ने उनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रामकुमार पटेल सहित उनका परिवार उछल कर दूर जा गिरा। घटना स्थल में सिर में चोट लगने के कारण के कारण मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई।   


admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

20 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

21 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

21 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.