कटनी। कुठला क्षेत्र के कैलवारा कला गांव के पास एनएच 30 पर हुए सडक़ हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामलों का जांच में लिया है। यह हादसा बुधवार शाम करीब आठ बजे हुआ। कुठला पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार एक कार ने मोटरसाइकिल में सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार कटनी से कैलवारा की ओर जा रहे थे। इस हादसे में मंजो बाई चौधरी(38) निवासी ग्राम सतवारा बड़वारा की मौत हो गई व दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुखीलाल चौधरी और विनोद पटेल खिरहनी के रूप में हुई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…
उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…
ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…
उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…
This website uses cookies.