कटनी। कुठला क्षेत्र के कैलवारा कला के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दादा दादी और पोते की मौत हो गई। इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को संभाला तब जाकर यातायात बहाल हो पाया। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे हो गया। हादसा नेशनल हाईवे 30 सड़क पार करते समय हुआ। हादसे में तीनों मोटर साइकिल सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उनका शव परीक्षण कराते पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे रामकुमार पटेल(50) अपनी पत्नी पुनिया बाई पटेल(45) व देव पटेल(03) को लेकर खोहरी गांव जाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। वह बहन के यहां कथा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यहीं पर कार क्रमांक एमपी 17 सीबी 4972 के चालक ने उनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रामकुमार पटेल सहित उनका परिवार उछल कर दूर जा गिरा। घटना स्थल में सिर में चोट लगने के कारण के कारण मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.