Categories: katni city news

कटनी। गत मंगलवार देर शाम बहोरीबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककरेहटा पुल के पास बाइक सवार एक वृद्ध के साथ आधा दर्जन युवकों के द्वारा लूट किए जाने की घटना सामने आई है।

मारपीट एवं लूटपाट का शिकार हुए वृद्ध को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है

कटनी। गत मंगलवार देर शाम बहोरीबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककरेहटा पुल के पास बाइक सवार एक वृद्ध के साथ आधा दर्जन युवकों के द्वारा लूट किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि पीड़ित जब भवन निर्माण कराने के लिए बैंक से रुपए निकाल कर घर वापस जा रहा था, इसी दौरान शाम लगभग 7:30 से 8 बजे के बीच ककरहटा पुल के पास 6 बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए रुपए वाला बैग छीन लिया। पटना के बाद घायल वृद्ध को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहोरीबंद पुलिस ने पीड़ित घायल के बयान दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।लूटपाट की घटना का शिकार हुए पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलिया निवासी 56 वर्षीय हुकुम सिंह पिता भगवान सिंह ने कहा कि वह गत मंगलवार 15 जुलाई को घर से ढाई लाख रूपए लेकर सेंट्रल बैंक गया और वहां पर उसने बैंक से भी ढाई लाख रुपए भवन निर्माण के लिए निकलवाए। घर से लाए रुपए एवं बैंक से निकाले गए रुपए मिलाकर उसके पास कुल 5 लाख रुपए मौजूद थे। जब वह शाम 7:30 से 8:00 के बीच बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अपने पैतृक ग्राम पाकर जा रहा था इसी दौरान ककरहटा पुल के पास 6 लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट करते हुए रूपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए। मारपीट एवं लूटपाट का शिकार हुए वृद्ध को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है।इनका कहना हैइस संबंध में बातचीत करते हुए बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पीड़ित सीधे शासकीय जिला अस्पताल कटनी में जाकर भर्ती हुआ था। अस्पताल चौकी से मेमोरेंडम प्राप्त होने के बाद जांच अधिकारी को बयान के लिए भेजा गया था। पीड़ित द्वारा दिए गए बयान विरोधाभासी प्रतीत हो रहे हैं। मामले को जांच में लिया गया है। जांच के आधार पर जो भी परिस्थितिया स्पष्ट होगी उस पर मामला दर्ज किया जाएगा।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

16 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

16 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

16 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.