Categories: katni city news

katni news : रास्ते में हुए दोस्तों के साथ विवाद के बाद युवक की मौत, शिकायत पर पुलिस ने की जांच शुरू

कटनी। मऊगंज के देवतालाब निवासी 25 वर्षीय युवक की रास्ते में हुए विवाद में मौत‌हो गई।यह सभी दोस्त एक चार पहिया मैजिक वाहन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कटनी पहुंचने के बाद उनका आपसी विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार अंकित सेन सूरत में रहकर मजदूरी करता था। गत 2 अप्रैल को वह अपने चार दोस्तों के साथ एक वाहन से सूरत से मऊगंज लौट रहा था। घर लौटते समय सभी ने कटनी में रुक कर खाना खाया। इसी बीच उनका विवाद किसी बात को लेकर हो गया। इस विवाद में सबने मिलकर अंकित को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद अंकित को उसके दोस्त गाटरघाट के पास छोड़कर भाग गए। मारपीट के दौरान मौजूद युवकों में से एक ने अंकित के परिजनों को घटना की जानकारी दी और यह भी बताया कि गाटरघाट के पास वह घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन देर रात काटनी पहुंचे और गाटरघाट में गंभीर हालत में पड़े अंकित को तलाश कर अपने साथ रीवा ले गए। अंकित को उपचार के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान शनिवार को अंकित की मौत हो गई।
मौत के बाद शिकायत करने पहुंचे।‌इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाना आकर अंकित से मारपीट होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज मामला दर्ज किया है।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

3 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

3 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

3 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

3 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

3 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

4 hours ago

This website uses cookies.