कटनी। गर्मी बढ़ते ही शहर में विभिन्न स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में आज देर शाम माधव नगर तांगा स्टैंड के पास एक कबाड़ी की दुकान में आग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गई। स्थानी लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल ही माधव नगर पुलिस कबाड़ की दुकान में आग लगने के कारण वहां मौजूद लगभग सारा कबाड़ जलकर राख हो गया।पुलिस ने बताया कि रविवार देर शाम लगभग 6:30 बजे सूचना मिली कि तांगा स्टैंड में मौजूद एक कबाड़ी की दुकान में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई है। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल वाहन के साथ पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए।कबाड़ दुकान बीच बाजार में मौजूद था जिससे अन्य दुकानों तक आग फैलने का डर था। आग को फैलने से रोकने के लिए पुलिस व फायर कर्मियों के द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए। जब तक आग पर पूरी तरह काबू किया जा सकता कब तक कबाड़ दुकान में रखा लगभग पूरा कबाड़ जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.