कटनी (02 अप्रैल 2026): नगर निगम कटनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। निगम द्वारा संपत्तिकर, जलकर, किराया और अन्य मदों में की गई प्रभावी वसूली के फलस्वरूप 39.24 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई गई है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 58.16 प्रतिशत अधिक है।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार की सुदृढ़ रणनीति, सतत मॉनिटरिंग, सख्ती और समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों के कारण यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई।
इस वर्ष वसूली अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया गया, जिससे नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई और परिणामस्वरूप वसूली में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया।पिछले वर्ष से तुलनात्मक वृद्धिनगर निगम ने विभिन्न मदों में शानदार प्रदर्शन किया है:संपत्तिकर: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 12.83 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जबकि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 16.47 करोड़ रुपये हो गई।जलकर: पिछले वर्ष 4.4 करोड़ रुपये थे, इस वर्ष बढ़कर 6.95 करोड़ रुपये पहुंच गए।बाजार किराया: पिछले वर्ष 1.52 करोड़ रुपये की वसूली हुई, इस वर्ष 1.71 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
विविध शुल्क: पिछले वर्ष 5.1 करोड़ रुपये थे, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा उछलकर 13.38 करोड़ रुपये हो गया।भवन अनुज्ञा: इस वित्तीय वर्ष में 73 लाख रुपये जमा कराए गए।उपरोक्त सभी मदों को मिलाकर कुल राजस्व संग्रह 39.24 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो विगत वर्ष की तुलना में 58.16% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने इस उपलब्धि पर नगर निगम कर्मचारियों और सहयोग करने वाले नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सख्ती, पारदर्शिता और जन-सहयोग का परिणाम है। निगम भविष्य में भी राजस्व वसूली को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।नोट:
यह उपलब्धि कटनी नगर निगम के लिए गौरव की बात है और शहर के विकास कार्यों को गति प्रदान करेगी।
प्रशासन का संदेश: नियमों का पालन करने वाले इकाई संचालकों को पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन…
कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि जल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विभाग…
जल संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि नियमित ऑडिट और डिजिटल निगरानी को बढ़ावा देकर ऐसी घटनाओं…
पुलिस की जांच जारीदोनों मामलों में पुलिस शवों के सही कारणों का पता लगाने के…
This website uses cookies.