Categories: Uncategorized

Katni New born girl child found hanging in the bag in the katni district hospital died during treatment

Katni News : जिला अस्पताल में थैले में टंगी मिली बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

The girl found hanging in the bag in the katni district hospital died during treatment
Katni News : जिला अस्पताल में थैले में टंगी मिली बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
कटनी सिटी.काम।कटनी जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। लेकिन अभी तक मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को भी इस बात की जांच करनी है कि आखिर कौन है जो इस तरह की वीभत्स वारदात को अंजाम दे सकता है।
यहां तीन दिन की नवजात बालिका जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड व प्रसूति कक्ष के बीच दीवार में थैले में टंगी मिली थी। बिल्डिंग की पुताई कर रहे मजूदरों ने उसे देखा था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी थी। उस नवजात ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इससे पहले नवजात जीवित अवस्था में थी और उसे तत्काल जिला अस्पताल की शिशु गहन चिकित्सा में भर्ती कराया गया,जहां उसकी हालत नाजुक बनी थी। मासूम के गले में चोट के निशान हैं और वह मिट्टी में लिपटी हुई थी, जिससे चिकित्सकों का अनुमान है कि फेंकने से पहले उसे मारने का प्रयास किया गया। नवजात को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया । नवजात के मिलने से अस्पताल में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को दी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये था मामला

जिला अस्पताल के पुराने भवन में पुताई का काम चल रहा है। गुरुवार दोपहर 12.30 बजे पोस्टमार्टम घर के सामने के हिस्से की दीवार में मजदूर पुताई कर रहे थे। प्रसूति कक्ष और सर्जिकल वार्ड के बीच बने छोटे से छज्जे में शाहनगर क्षेत्र के मजदूर ने एक थैला रखा देखा, उसे खोला तो उसमें एक नवजात मिली। इसकी जानकारी उसने काम कर रहे साथियों और अस्पताल स्टाफ को भी दी। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने नवजात को नीचे उतारा तो उसकी सांस चल रही थीं, जिसे तत्काल अस्पताल की शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

3 hours ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

3 hours ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

4 hours ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

4 hours ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

4 hours ago

This website uses cookies.