Panna News :Deputy Engineer of Public Works Department was taking bribe of seven lakh rupees

लोक निर्माण विभाग का उपयंत्री ले रहा थासात लाख रुपये की रिश्वत

पन्ना, कटनीसिटी डॉट कॉम।लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री को सात लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। पन्ना में दो नवंबर को लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री के कार्यालय का है जहां 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते उपयंत्री को लोकायुक्त पुलिस सागर द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
मामले के संबंध में बताया गया है कि ठेकेदार भरत मिलन पांडेय से रोड निर्माण कार्य का मूल्यांकन व बकाया बिल के भुगतान के एवज में लोक निर्माण विभाग पन्ना के उपयंत्री मनोज रिछारिया द्वारा 7 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। अपने भुगतान को लेकर परेशान ठेकेदार द्वारा इस बात की शिकायत लोकायुक्त पुलिस सागर में की गई। जहां से शिकायत के सत्यापन के उपरांत ट्रिप कार्यवाही के लिए लोकायुक्त पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़ी के नेतृत्व में दल गठित किया गया। योजना के अनुसार जैसे ही बुधवार को शिकायतकर्ता ठेकेदार भरत मिलन पांडे द्वारा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री कार्यालय इंद्रपुरी कॉलोनी पन्ना में उपयंत्री मनोज रिछारिया को एक लाख नगद व चार लाख व दो लाख के दो चेक कुल सात लाख रुपए की रिश्वत दी गई तभी लोकायुक्त की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रिश्वत लेने वाले उपयंत्री को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। अनुसार लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार भरत मिलन पांडे की शिकायत पर की गई कार्रवाई में लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री मनोज रिछारिया को सात लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। जिनके हाथ धलाने पर हाथ रंग गए थे। जिसके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कारवाही की जा रही है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा में शराब के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा…

9 hours ago

कौशांबी के सिक्योरिटी गार्ड का शव कटनी रेलवे स्टेशन के पास मिला, 10 दिन पहले मुंबई से घर लौट रहे थे

परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की…

9 hours ago

रीवा-भोपाल एक्सप्रेस में चोरी की सनसनीखेज वारदात: उपमुख्यमंत्री के स्टाफ की पत्नी का 10 लाख का सामान गायब

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी…

9 hours ago

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

9 hours ago

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दो शासकीय स्कूलों की मरम्मत के लिए जारी की 3.53 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

द्वितीय एवं तृतीय किश्त के लिए फोटोग्राफ, माप पुस्तिका की प्रतिलिपि सहित अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत…

10 hours ago

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

1 day ago

This website uses cookies.