Categories: katni city news

Katni News: कटाए घाट मेले के तैयारियां तेज नौ से 13 नवंबर तक फिर कटाये घाट मेला भरेगा

कटनी सिटी.काम। कटाए घाट मेले के तैयारियां तेज हो गई हैं। नौ से 13 नवंबर तक फिर कटाये घाट मेला भरेगा। पिछले वर्षों में इस मेले में कोरोना के कारण उत्साह का संचार नहीं हो पा रहा था लेकिन इस बार अपने पूरे पुराने अंदाज में इस मेले का आयोजन किया जाएगा पालिक निगम कटनी द्वारा आयोजित किया जाने वाला परंपरागत मेला श्री बजरंग कटाये घाट मेला इस वर्ष 9 नवंबर से 13 नवंबर तक नई साज सज्जा एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। मेला अधिकारी पी.के.अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला आयोजन के प्रथम दिवस 09 नवंबर को दोपहर 2 बजे से मधई मंदिर से कटाये घाट तक शोभायात्रा आयोजित की जायेगी। दिनांक 10 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत एकल गायन, रिकार्ड नृत्य, सामूहिक नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं अंतर्गत खे-खो, कबड्डी एवं वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से 9 बजे तक कवि सम्मेलन रात्रि 09 बजे से 10 बजे तक बुंदेलखंडी नृत्य का आयोजन किया जाना निर्धारित है। 11 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता शाम 7 बजे से 10 बजे तक बुंदेलखंडी नृत्य, 12 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता, शाम 5 बजे से 8 बजे तक भजन संध्या तथा रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक बुंदेलखंडी नृत्य का आयोजन किया जाना निर्धारित है। मेले के अंतिम दिवस 13 नवंबर को दोपहर 02 बजे से शाम 5 बजे तक पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने 9 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले श्री बजरंग कटाए घाट मेले का आनंद उठाने की अपील की है। 

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

21 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

21 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

21 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

21 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

21 hours ago

This website uses cookies.