Categories: katni city news

Katni News: कटाए घाट मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा

कटनी सिटी.काम।कटनी नगर में इन दिनों लोग कटाए घाट मेले का लुफ्त उठा रहे हैं। विगत वर्षों में यह मेला कोरोना के कारण प्रभावित हुआ था और अपने पुराने रंग में नहीं लौट पा रहा था। लेकिन इस बार पूरे जोश और उत्साह के साथ नागरिक और आयोजन समिति कटाए घाट मेले का आयोजन कर रही है।श्री बजरंग कटाए घाट में कवियों और कवियत्रीयों ने अपनी कविताओं और गजलों से देररात तक समां बांधा। श्री बजरंग कटाए घाट मेला का काव्या मिश्रा की सरस्वती वंदना के गायन के बाद कवि सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया। कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों लखनऊ से दावर रजा, ओरछा से सुमित मिश्रा, जबलपुर से मनीष तिवारी, जालौन से नीलम कश्यप, साड़ नरसिंहपुरी गुरू सक्सेना, काव्या मिश्रा एवं कटनी से मनोहर मनोज द्वारा एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रस्तुति दी और दर्शकों को मंत्रमुग्घ कर दिया। लखनऊ से पधारे दावर रजा द्वारा ”महबूबा तेरे इश्क को रूसवा नहीं किया सहते रहे हम” तथा ”रंगों के बीच गाओ कविता कविता होली बन जाती है मां का स्वर मिल जाये तो कविता लोरी बन जाती है कविता पेश की गई। नीलम कश्यप द्वारा हर दिन होली ईद यहां पर हर दिन यहां दिवाली हो जिसकी झोली खाली – खाली सब खुशियों से भर दे मां सहित श्रृंगार रस की कविता का पाठ किया गया। कवि सम्मेलन में उपस्थित अन्य कवियों मनीष तिवारी, नरसिंह पुरी गुरु सक्सेना, मनोहर मनोज द्वारा भी एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रस्तुति दी गई। कवि सम्मेलन का सफल संचालन ओरछा से पध्ाारे कवि सुमित मिश्रा द्वारा किया गया।
कवि सम्मेलन के दौरान महापौर प्रीति संजीव सूरी
गर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष शुक्ला, अवकाश जायसवाल, बीना संजू बैनर्जी, पार्षद सुरेन्द्र गुप्ता, सुभाष साहू, गोविंद चावला, ईश्वर बहरानी, शकुंतला सोनी, सुमित्रा रावत, सीमा श्रीवास्तव सहित नगर के अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संजीव सूरी, संजय नाकरा, नरेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
श्री बजरंग कटाए घाट मेले में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्ना स्कूलों के छात्र-छात्राओं के मध्य आयोजित एकल प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। सांस्कृति कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र कौर लाम्बा ने बताया कि एकल गायन प्रतियोगिता के अंतर्गत वर्ग अ में डीएवी स्कूल की छात्रा नंदनी विश्वकर्मा नें प्रथम तथा वैष्णवी विश्वकर्मा नें तृतीय स्थान अर्जित किया। जबकि द्वितीय स्थान पर डीपीएस स्कूल की आर्या चंद्रा नें अर्जित किया। वर्ग ब मे प्रथम स्थान पर जेपीडीएवी के नैतिक सोनी, द्वितीय स्थान पर जेपीवी के सिंधियां चौरसिया, तृतीय स्थान डीपीएस की आशुतोष चंदा ने अर्जित किया। वर्ग स के प्रतिभागियों के मध्य आयोजित प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर डीपीएस स्कूल के कार्तिकेय शुक्ला, द्वितीय स्थान पर जेपीवी डीएवी की श्रेया एवं तृतीय स्थान डायमंड स्कूल के सजल असाटी नें अर्जित किया।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

17 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

17 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

17 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.