Categories: katni city news

Katni News : नवागत कलेक्टर से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता राकेश जैन

कलेक्टर को बताईं कटनी की समस्याएं

कटनी सिटी. काम।कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश जैन कक्का ने जिले के नए कलेक्टर अवि प्रशाद जी से आज मुलाकात की।कटनी आने पर स्वागत किया।और उनको कटनी जिले की समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि कटनी शहर में सबसे बड़ी समस्या यातायात की व्यवस्था है जो पूरी तरह से चौपट है,जगन्नाथ चौराहा से घन्टाघर गर्ग चौराहा मार्ग का चौड़ीकरण होना है जो अभी तक नही हुआ।जिस कारण यातायात की बहुत बड़ी समस्या होती है।इस समस्या का समाधान हो जाय तो यातायात सुगम हो जाएगा।
आपका सहयोग से कटनी शहर की अन्य समस्या जैसे प्लाटिंग करने के बाद रोड़ रास्ते के लिए छोड़ी गई भूमि जो पटवारी रिकार्ड में दर्ज रही आती है उसे पुनः भू माफिया द्धारा बेच दिया जाता है और प्लाटिंग से लगी अन्य भूमियों में या प्लाट खरीदने वाले कमजोर व्यक्तियों के प्लाट पर रोड रास्ते की दर्ज भूमि खरीदने वाले भू माफिया कब्जा करते है ये शहर की बहुत बड़ी समस्या है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा संज्ञान पर आने पर कार्यवाही करेंगे।न्याय दिलाएंगे।

admin

Recent Posts

कटनी नगर निगम में सख्त कार्रवाई: वसूली कार्य में लापरवाही पर दो सहायक राजस्व निरीक्षकों को तत्काल निलंबित किया गया

मामले की आगे की जांच और अनुशासनात्मक प्रक्रिया जारी रहेगी।(यह घटना कटनी नगर निगम में…

18 hours ago

पारधी समुदाय के भीतर पुरानी रंजिश पर युवक की पीट पीट कर हत्या

पुलिस अब इस रंजिश की जड़ तक पहुंचने और आगे ऐसी वारदातों को रोकने की…

18 hours ago

This website uses cookies.