Categories: katni city news

Katni News : राजस्व विभाग में तबादले

कटनी। कटनी में राजस्व विभाग में तबादले कर दिए गए। तहसीलदार सहित राजस्व कर्मचारी काफी समय से प्रमोशन की मांग कर रहे थे।  राजस्व निरीक्षक से लेकर तहसीलदारों के स्थान में बदलाव किया है। इसके साथ पदोन्नत भी किया गया है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख से प्रभारी भू-अभिलेख के अधीक्षक के रुप में मुन्ना लाल तिवारी का मंडला और देव सिंह बागरी का डिण्डौरी तबादला किया गया है। मर्यादा बागड़े का जबलपुर से कटनी के लिए स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह से राजस्व निरीक्षकों में राजेश मिश्रा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव का सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के रुप में कटनी से अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है। हर्षवर्धन रामटेके का जबलपुर से कटनी के लिए स्थानांतरण किया गया है। राजस्व निरीक्षकों को प्रभारी नायब तहसीलदार बनाया गया है। सूची में कटनी से महेन्द्र कुमार द्विवेदी, राजेन्द्र प्रसाद खम्परिया, अनिल सिंह का नाम है। अन्य जिलों से राजकुमार नामदेव, नरेन्द्र खरे, खगेश भलावी, सुनवालाल मरावी, दिनेश असाटी और मनोज नामदेव का कटनी के लिए स्थानांतरण किया गया है। तहसीलदार में संदीप श्रीवास्तव और पूर्वी तिवारी को कटनी से सिवनी, रुपेश रत्न सिंघई को जबलपुर, क्षमा सोनी को मंडला, विजय द्विवेदी को छतरपुर भेजा गया है। इनकी जगहों पर प्रदीप मिश्रा, राकेश चौरसिया और विंकी उइके को जबलपुर से कटनी के लिए स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह से नायब तहसीलदार में हरिसिंह धुर्वे, मनीष शुक्ला और सच्चिदानंद त्रिपाठी का कटनी से अन्य जिले के लिए तबादला करते हुए प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। आशीष अग्रवाल का भिण्ड से, नेहा जैन और आकांक्षा चौरिसया का जबलपुर से, श्याम नंदन का सिहोरा से कटनी तबादला किया है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

3 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

3 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

3 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.