Categories: katni city news

Katni News : बारहवीं का पेपर देकर लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला

रंगनाथ थाना अंतर्गत ओएफके स्कूल के पास हुई वारदात
कटनी। रंगनाथ थाना अंतर्गत कटनी के आर्डिनेंस फैक्ट्री स्कूल के पास चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां बारहवीं का पेपर देकर घर जा रहे एक छात्र पर 4 लोगों चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में छात्र घायल हो गया है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। चाकूबाजी की घटना में घायल छात्र भी 12वीं का छात्र बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घायल छात्र के मित्र का अन्य छात्र के साथ किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था। इसके बाद बदला लेने की नियत से आरोपियों ने आखिरी पेपर के दिन हमला किया है। घायल छात्र का परीक्षा सेंटर आयुध निर्माणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में था। जहां से वो पेपर देकर लौट रहा था। घायल छात्र ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त पेपर देकर जा रहे थे, इसी बीच 4 लोग आए और अचानक चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। फिलहाल रंगनाथ नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
आपसी विवाद में मारी चाकू
जानकारी के अनुसार छात्रों का आपसी विवाद था। यही सामान्य विवाद लोगों में इतना बढ़ा कि बात चाकू बाजी तक पहुंच गई। मामला नाबालिगों से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। मामले में जानकारी के अनुसार जिस छात्र से घायल छात्र का विवाद हुआ था। वह अब उसके स्कूल में भी नहीं पढ़ता है। वही छात्र अन्य लोगों के साथ आखिरी पेपर के दिन हमला करने पहुंचा था। 

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

5 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.