Categories: katni city news

Katni news सड़क हादसे में युवक की मौत  बड़ा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत बिलहरी चौकी क्षेत्र के पास बड़ागांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में शव का पीएम करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने बताया कि मस्तराम कोल(33) सोमवार रात अपनी ससुराल करहिया कला जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके कारण मस्तराम की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी परिजनों को मंगलवार शाम मिली।   

जांच के लिए भेजा जाएगा बिसरा

विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी ग्राम से वकीलीरोड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में विगत 19 जुलाई दोपहर विजयराघवगढ़  एक फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। शव परीक्षण रिपोर्ट आ जाने के बाद भी पुलिस मौत के कारण नहीं जान सकी।  जांच में युवक के पैर में कुछ नीला निशान मिला। इसको लेकर डॉक्टर टीम ने शंका जाहिर की है।   मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकीय परामर्श के बाद अब मृतक युवक का बिसरा जांच के लिए सागर लैब में भिजवाया जा रहा है। इससे यह पता लगाया जा सके कि आखिर युवक की मौत हुई तो कैसे हुई।   पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान मौजूद नहीं थे जिससे प्रारंभिक तौर पर यह कह पाना मुश्किल था की यह हत्या है या फिर कुछ और। मामले में  मृत पड़े युवक 30 वर्षीय युवक उमरिया निवासी सुनील सेन के रूप में हुई थी।   इनका कहना है  युवक की मौत के कारण पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सके। इसलिए मामले की जांच के लिए बिसरा भेजा जा रहा है ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सकें।  – विजय सिंह बघेल, टीआई, विजयराघवगढ़

    00000000  

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.