Categories: katni city news

Katni barhi news: दिनदहाड़े कियोस्क संचालक के साढ़े सात लाख ले भागे बदमाश

कटनी। बरही। बरही थाना अंतर्गत एसबीआई के सामने एक कियोस्क संचालक के साढ़े सात लाख रुपये लेकर बदमाश दिन में ही भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।  मामले में मिली जानकारी के अनुसार मुकेश मिश्रा निवासी वर्मा पेट्रोल पंप के पास बरही इटौरा के पास धरी गांव में बदेरा थाना एसबीआई का कियोस्क संचालित करते हैं। वह स्टेट बैंक से 88 हजार रुपये निकालकर अपनी स्कूटी में बैठकर उल्टा मुंह करके सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दो चार लोगों से बात कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी में पैर के पास रखा बैग अज्ञात बदमाश ने पार कर दिया।  आसपास खड़े किसी व्यक्ति ने श्री मिश्रा को उनके बैग से तेजी से रुपये निकालकर कार में बैठकर कटनी की तरफ भागने की जानकारी दी। इसके बाद श्री मिश्रा बदहवाश कार की दिशा की तरफ पीछा करने भी भागे लेकिन तबतक बदमाश रफूचक्कर हो चुके थे। इसके बाद मामले की जानकारी बरही पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज  करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।  सीसीटीवी की पकड़ से दूर वारदात  वहीं बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों से पीडि़त दूर खड़े थे। इसलिए यह घटनाक्रम सीसीटी कैमरे में कैद नहीं हो सका है। पुलिस को दोपहर हुए  मामले में शाम तक भी कुछ खास सुराग नहीं मिल सके थे।  मई में भी हुई थी इसी तरह की वारदात  बरही नगर के इससे पहले 28 मई को इसी तरह की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था। मामले में ंिछंदहाई पिपरिया निवासी किसान सत्य नारायण तिवारी एसबीआई से रुपये निकालकर खरीददारी कर रहे थे लेकिन यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई थी।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

8 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

8 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

8 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

8 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.