कटनी। कटनी के मुहल्ले में सुबह उठे तो सड़क ही नहीं थी। बारिश ने कई आशियाने भी ढहा दिए। जानकारी के अनुसार लखेरा रोड विवेकानंद चौक के पीछे कावसजी वार्ड के करीब 15 फीट की सड़क ही नेस्तनाबूत हो गई। वहीं यहां एक निर्माणाधीन इमारत पूरी तरह धसक गई। इससे रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस टीले वाले इलाके में 8से 10 घरों के धंसकने का खतरा बना हुआ है। संजू ठाकुर,शुभम ठाकुर ,शंकर बाबू,रजनी वंशकार मेहरू निशा विवेकानंद चौक के पीछे की बस्ती के लोगों ने प्रशासन से मदद की अपील की है। विभिन्न स्थानों में गिरे मकान जिले के विभिन्न स्थानों में बारिश के कारण लोगों के मकान ढह गए। कटनी जनपद की ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द में दो नागरिकों के मकान विगत दिनों से हो रही बारिश के कारण ढह गए। इसमें सुघराई चौधरी पिता विसाहू चौधरी वार्ड नंबर 01 चौधरी मोहल्ला ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द जनपद कटनी का कच्चा मकान था। विगत रात को भारी बरसात के कारण भर भरा कर गिर गया। इसी प्रकार सहदेव दुबे वार्ड नंबर 02 में बना मकान बारिश में गिर गया। वहीं ग्राम पंचायत जुहला में भी बारिश के कारण कुछ लोगों के घरों के गिरने गिरने की खबर है। इनमें घीसल कोल, जानी कोल, सुरेश कोल, मुन्नी बाई भूमिया, राजकुमारी पटेल, विष्णु यादव का कच्चा मकान विगत दिवस हुई बरसात में गिर गया है। सरंपच मोहित पाठक ने बताया कि इनके पास अब रहने के लिए घर ही नहीं हैं। वहीं इनके नाम भी सर्वे में नहीं जोड़े गए हैं। घर गिर जाने के कारण यह सभी परिवार संकट से घिर गए हैं
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
This website uses cookies.