कटनी। जिला अस्पताल में जनरेटर रूम में शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड कार्यालय में दी गई। आननफानन में फायर वाहन मौके पर पहुंचा। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यहां पर आग पर काबू पाया जा सका। हैरान करने वाली बात यह है कि आग लगने की सूचना के बाद भी प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अच्छा हुआ कि आग जहां लगी वह स्थान उस स्थान से दूर था जहां पर मरीज भर्ती हैं नहीं तो धुआं और आग से मरीजों की जान पर संकट बन जाता है। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में जनरेटर में वायरिंग से धुंआ उठने लगा। इससे जनरेटर रूम और आसपास की बिल्डिंग धुंआ-धुंआ हो गई। घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इससे पहले भी जिला अस्पताल में लगी आग कटनी जिला अस्पताल के नए भवन के प्रथम तल स्थित प्रसव कक्ष में 20 फरवरी की रात को लगी आग लग गई थी। इस मामले में की गई जांच के बाद प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया था।
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.