Categories: katni city news

Katni news बारिश में ढहा विश्वकर्मा पार्क इलाके का जर्जर मकान, बड़ा हादसा टला

शहर के अधिकांश इलाकों में खंडहर और जर्जर मकान हैं। इन्हें यदि समय रहते नहीं गिराया गया इनमें हादसे हो सकते हैं


– विश्वकर्मा पार्क इलाके की घटना

कटनी। विश्वकर्मा पार्क इलाके में जर्जर इलाके का मकान भरभराकर गिर गया। बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस खस्ताहाल इमारत में आज भी कई दुकानें संचालित हो रही थीं। इसमें गुजराती नमकीन की दुकान सहित अन्य दुकान शामिल हैं। यह रास्ता व्यस्त रास्ता है। इससे लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है।
शहर के अधिकांश इलाकों में खंडहर और जर्जर मकान हैं। इन्हें यदि समय रहते नहीं गिराया गया इनमें हादसे हो सकते हैं। नगर निगम हर साल उन्हें चिह्नित कर नोटिस देने की कार्रवाई करता है लेकिन इन्हें तोड़ा नहीं जाता है।
शायद नगरनिगम इस मामले में किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो। नगर निगम की हीलाहवाली के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगर निगम के 48 वार्डों में जर्जर मकानों की संख्या करीब 60 से ज्यादा है। इसमें करीब 10 मकान ही तोड़े जा सके हैं।  नगर निगम की कार्रवाई जर्जर मकानों को खतरनाक घोषित कर नोटिस चस्पा करने तक ही सीमित रहती है।  मकान मालिकों को नोटिस जारी करने तक ही कार्रवाई सिमट कर रह जाती है। इसके बाद मकानों की क्या स्थिति रहती है इसकी जानकारी तक नहीं ली जाती।
जर्जर की सूची में और नहीं तोड़ा
जर्जर मकान की सूची में शामिल मकान नहीं तोड़ा गया और घटना हो गई। नगरनिगम भवन मालिकों पर ही ऐसे जर्जर मकानों को हटाने की जिम्मेदारी छोड़ देता है। इस स्थिति में हादसे होते हैं। इनके लिए कौन जिम्मेदार होगा


admin

Recent Posts

कटनी: परसेल गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

पुलिस किसी भी संभावित वजह का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही…

20 hours ago

मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल की सराहनीय पहल

यह पहल न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करती है, बल्कि मानवीय…

20 hours ago

कटनी में सड़क हादसा: बांधवगढ़ जा रहे 6 दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधा मोड़ हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा…

20 hours ago

रंगनाथनगर में देशी कट्टा लेकर घूम रहा दहशतगर्द गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

2 days ago

कटनी: ऑटोमोबाइल शोरूम में 15.87 लाख का गबन, दो कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप

इस मामले में आगे और अधिक रकम गबन होने की आशंका जताई जा रही है।

2 days ago

कटनी पुलिस का सख्त एक्शन: एक रात में 50 से अधिक वारंटी गिरफ्तार, आदतन अपराधियों पर पड़ा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही…

2 days ago

This website uses cookies.