कटनी। कटनी में क्रिकेट सट्टा के आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसमें आरोपी हर गेंद पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की शुरू कर दी है। कटनी नमक गोदाम व पंचायत तिराहा के पास यह कार्रवाई की गईं हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस जब कार्रवाई की तो यह आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें भागने के पहले ही दबोच लिया। नमक गोदाम के पास कैम्प में विक्की आहुजा को सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम विक्की आहुजा पिता चंदूलाल आहुजा (38) निवासी खैबर लाइन थाना माधवनगर बताया। आरोपी अवैध रूप से भारत एवं श्रीलंका के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। पंचायत तिराहा में मुकेश पंजवानी मोबाइल फोन पर भारत एवं श्रीलंका के हार-जीत का सट्टा खेलकर अवैध लाभ अर्जित करने की सूचना मिली थी। पुलिस स्टाफ ने पंचायत तिराहा जाकर रेड की। यहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। इसे माधवनगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। नाम पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश पंजवानी पिता विजय पंजवानी (34)निवासी हास्पिटल लाइन थाना माधवनगर बताया। आरोपी अपने मोबाइल फोन पर अवैध रूप से भारत व श्रीलंका के बीच क्रिकेट मैच का सट्टा खेलकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। आरोपी के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके कारण उस पर अपराध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.